देश मे लग्जरी एसयूवी की डिमांड को देखते हुए बीएमडब्ल्यू ने थर्ड जेनरेशन वाली एक्स5 एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इस नई एक्स5 में 5 सीट के साथ 7 सीट का भी ऑप्शन होगा। ये कार अपने सेगमेंट में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। एक्स5 को स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल सेगमेंट का फाउंडर भी कहा जाता है। इसमें 218बीएचपी पावर जेनरेट करने वाला 2 लीटर का डीजल इंजन लगा है।
