बीएमडब्ल्यू के साथ फोर्स मोटर्स का करार

बीएमडब्ल्यू की कारों में अब देसी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्स मोटर्स के बनाए कलपुर्जे भी लगेंगे।

अपडेटेड Feb 04, 2015 पर 1:26 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज फोर्स मोटर्स फोकस में है। दिग्गज कंपनी बीएमडब्ल्यू की कारों में अब देसी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्स मोटर्स के बनाए कलपुर्जे भी लगेंगे। इस बड़े करार के बाद फोर्स मोटर्स के शेयर में आज जोरदार उछाल देखने को मिला है।

    बीएमडब्ल्यू ने फोर्स मोटर्स के साथ ऑटो कंपोनेंट की सप्लाई का ये करार अपने चेन्नई प्लांट के लिए किया है। बीएमडब्ल्यू की चेन्नई प्लांट से बीएमडब्ल्यू 1 सीरीज, 3 सीरीज, 5 सीरीज, 7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स1, एक्स3 और एक्स5 का प्रोडक्शन होता है। फोर्स मोटर्स से करार के साथ ही अब बीएमडब्ल्यू में भारतीय कंपनियों के पार्ट्स की सप्लाई करीब 50 फीसदी पर पहुंच गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।