बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 70.4% घटा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 70.4 फीसदी घटकर 173.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 12, 2015 पर 12:21 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 70.4 फीसदी घटकर 173.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 585.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 2.3 फीसदी बढ़कर 2780.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 2719 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 3.54 फीसदी से बढ़कर 4.07 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 2.32 फीसदी से बढ़कर 2.50 फीसदी रहा।

    रुपये में बैंक ऑफ इंडिया के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 14127 करोड़ रुपये से बढ़कर 16694 करोड़ रुपये रहा। नेट एनपीए 9101 करोड़ रुपये से बढ़कर 10061 करोड़ रुपये रहा।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 963.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1580.7 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 1404 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।