बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 84% घटा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 84 फीसदी घटकर 129.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 28, 2015 पर 1:38 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 84 फीसदी घटकर 129.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 805.7 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 2913 करोड़ रुपये रही है।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 5.39 फीसदी से बढ़कर 6.8 फीसदी हो गई है। वहीं तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 3.36 फीसदी के मुकाबले 4.11 फीसदी रहा है।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 22,193 करोड़ रुपये से बढ़कर 26,889 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 13,517 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,789 करोड़ रुपये हो गया है। 

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।