बॉशः मुनाफा मामूली घटा, आय 5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बॉश का मुनाफा मामूली घटकर 305 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 06, 2015 पर 12:30 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बॉश का मुनाफा मामूली घटकर 305 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बॉश का मुनाफा 306 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बॉश की आय 5 फीसदी बढ़कर 2,619 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बॉश की आय 2,495 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बॉश का एबिटडा 438.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 452 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बॉश की एबिटडा मार्जिन 17.6 फीसदी से घटकर 17.3 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।