जून तिमाही में सद्भाव इंफ्रा के मार्जिन में सुधार देखने को मिला है। डीपीटीएल और एसयूटीपीएल प्रोजेक्ट शुरू होने से कंपनी की टोल आय भी बढ़ी है। जून तिमाही में कंपनी की आय 33.3 फीसदी घटकर 361.7 करोड़ रुपये रही है। वहीं एबिटडा 75.1 फीसदी बढ़कर 216.9 करोड़ रुपये रही है। जून तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 89.5 करोड़ रुपये रहा है। वहीं इस तिमाही में कंपनी की ब्याज लागत 136 करोड़ रुपये से बढ़कर 264 करोड़ रुपये हो गई है।
कंपनी के नतीजों और आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए सद्भाव इंफ्रा के डायरेक्टर नितिन पटेल ने कहा कि वैट इंपैक्ट की वजह से कंपनी के मार्जिन पर दबाव था। इस साल कंपनी के कई बीओटी प्रोजेक्ट्स पर से वैट का दबाव कम हुआ है जिससे पहली तिमाही में कंपनी के मार्जिन में उछाल देखने को मिला है। नितिन पटेल ने कहा आगे कंपनी कंपनी आराम से 10-11 फीसदी का मार्जिन स्तर हासिल करेगी। इस तिमाही में कंपनी को ब्याज लागत घटने का भी फायदा मिला है।