ब्रिटानिया दिल्ली फैक्ट्री में कर्मचारियों का प्रदर्शन

ब्रिटानिया की दिल्ली फैक्ट्री में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की हड़ताल तीसरे हफ्ते भी जारी है।

अपडेटेड Jul 23, 2014 पर 10:48 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ब्रिटानिया की दिल्ली फैक्ट्री में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की हड़ताल तीसरे हफ्ते भी जारी है लेकिन कंपनी ने फैक्ट्री में आंशिक रूप से प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। स्थाई कर्मचारियों के सहारे कंपनी ने अपनी एक प्रोडक्शन लाइन शुरू कर दी है। ब्रिटानिया के 150 से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर 7 जुलाई से धरने पर हैं। कर्मचारियों ने ब्रिटानिया पर मनमाने तरीके से छंटनी और बकाए न चुकाने का आरोप लगाया है। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों को गलत और निराधार बताया है।

    कंपनी दिल्ली यूनिट से प्रोडक्शन पूरी तरह से शुरू करने की जल्दबाजी में नहीं है। ब्रिटानिया के प्रवक्ता ने कहा कि जब तक लेबर की दिक्कतें सुलझा नहीं ली जातीं तब तक पूरी तरह से प्रोडक्शन शुरू नहीं होगा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।