ब्रिटानियाः मुनाफा 36.5% बढ़ा, आय 13.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 36.5 फीसदी बढ़कर 137.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 03, 2015 पर 4:32 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 36.5 फीसदी बढ़कर 137.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 100.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ब्रिटानिया की आय 13.4 फीसदी बढ़कर 2033 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ब्रिटानिया की आय 1793 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्रिटानिया का एबिटडा 160 करोड़ रुपये से बढ़कर 220 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ब्रिटानिया का ऑपरेटिंग मार्जिन 8.9 फीसदी से बढ़कर 10.8 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।