ब्लैकबेरी का नया बजट फोन जेड3 लॉन्च

सेलफोन मार्केट में दोबारा अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ब्लैकबेरी ने आज अपना नया बजट फोन जेड3 लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Jun 25, 2014 पर 4:09 PM

सेलफोन मार्केट में दोबारा अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ब्लैकबेरी ने आज अपना नया बजट फोन जेड3 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 15,990 रुपये है। ब्लैकबेरी के लिए इस फोन को फॉक्सकॉन ने बनाया है, इसमें 5 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 1.1 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है।

जेड3 में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन का डूअल प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही ब्लैकबेरी के इस फोन में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम यानी ओएस 10 दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3जी और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस मौके पर ब्लैकबेरी का मैनेजमेंट काफी उत्साहित दिखा, उन्हें उम्मीद है कि जेड3 की मदद से कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।