भारत आई लैंबॉर्गिनी की तूफानी कार

लैंबॉर्गिनी उराकन एलपी580-2 की कीमत है, करीब 3 करोड़ रुपये।

अपडेटेड Nov 21, 2015 पर 1:35 PM

रफ्तार के लिए मशहूर लैंबॉर्गिनी ने अपनी सुपर कार उराकन का एक नया मॉडल भारत में उतार दिया है। कंपनी ने इस नये मॉडल का नाम दिया है उराकन एलपी580-2, अब आप इसकी कीमत भी जान लीजिए, करीब 3 करोड़ रुपये।

उराकन एलपी580-2 की खासियत है कि ये रीयर व्हील ड्राइव सिस्टम पर काम करती है। जबकि उराकन का दूसरा मॉडल एलपी610-4, फोर व्हील ड्राइव सिस्टम पर काम करती है। और ये मॉडल भारत में एक साल पहले लॉन्च हुआ था।

ये कार 100 किलोमीटर की रफ्तार 3.4 सेकेंड में छू लेती है। और इसकी टॉप स्पीड है 320 किलोमीटर प्रतिघंटा। कंपनी का कहना है कि उराकन के दोनों मॉडल भारत में मिलेंगे। उराकन एलपी580-2 में 5.2 लीटर का इंजन लगा है और ये इंजन 571बीएचपी ताकत जेनरेट करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।