भारत फोर्जः 175 करोड़ रु का मुनाफा, आय घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज की आय 1.9 फीसदी घटकर 1117 करोड़ रुपये रही है।

अपडेटेड Oct 29, 2015 पर 2:12 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा मामूली बढ़कर 175 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 174.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज की आय 1.9 फीसदी घटकर 1,117 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज की आय 1,138.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत फोर्ज का एबिटडा 324.6 करोड़ रुपये से घटकर 321 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज का एबिटडा मार्जिन 28.5 फीसदी से बढ़कर 28.8 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।