कई रिटेलर्स ने एप्पल के लेटेस्ट आईफोन की बुकिंग शुरू कर दी है। आप इस फोन को द मोबाइल स्टोर पर 2000 रुपये और बंगलुरू के संगीता मोबाइल्स के आउटलेट्स पर 1000 रुपये देकर बुक करवा सकते हैं। अगर आप अपना पुराना आईफोन अपग्रेड करना चाहते हैं या नया आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको 62,000 हजार से 92 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो आईफोन 6एस 16 जीबी की कीमत 62,000 रुपये हो सकती है। वहीं इसके 128 जीबी वर्जन के लिए आपको 92,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं अगर 6एस प्लस की बात करें तो इसकी शुरूआती वैरिएंट 16 जीबी की कीमत 72,000 रुपये हो सकती है। जबकि 64 जीबी के दाम 82,000 रुपये तक हो सकते हैं। आपको बता दें भारत में ये दोनों फोन 16 अक्टूबर से मिलने शुरू हो जाएंगे।