भारत में कारोबार का प्रदर्शन खराबः साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री के मुताबिक भारतीय कारोबार का प्रदर्शन अच्छा नहीं है और अगला वित्त वर्ष भी चुनौतीपूर्ण रहेगा।

अपडेटेड Aug 01, 2014 पर 8:35 AM

नई सरकार के आते ही कॉरपोरेट्स को भले ही अच्छे दिनों की उम्मीद दिख रही है, लेकिन साइरस मिस्त्री के मुताबिक फिलहाल इंडस्ट्री के लिए अभी मुश्किल दौर जारी है, देश की दिग्गज कंपनी टाटा ग्रुप के चेयरमैन मानते हैं फिलहाल भारतीय कारोबार का प्रदर्शन अच्छा नहीं है और अगला वित्त वर्ष भी चुनौतीपूर्ण रहेगा। टाटा मोटर्स की 69वीं सालाना जनरल मीटिंग में साइरस मिस्त्री ने ये बात रखी, उन्होंने बताया कि हालात चाहे जैसे भी हों, कंपनी ने पिछले साल से करीब 30 फीसदी ज्यादा , यानि 3500 से 4000 करोड़ रुपये की पूंजी लगाई है, और अगले 3 साल तक भी कैपेक्स पर इतना ही खर्च जारी रहेगा।

फिलहाल टाटा मोटर्स की आने वाले समय में कई मॉडल लॉन्च करने की तैयारी है जिसमें से टाटा की जेस्ट का लॉन्च अगस्त में होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।