भारत में मर्सिडीज की ई क्लास का नया अवतार

मर्सिडीज ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार को नए अवतार में उतार दिया है।

अपडेटेड Sep 11, 2014 पर 3:57 PM

मर्सिडीज ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार को नए अवतार में उतार दिया है। मर्सिडीज ने ई क्लास का नया वर्जन 350 सीडीआई पुणे में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 57.42 लाख रुपये रखी गई है।

कंपनी पिछले साल ही नई ई क्लास लेकर आई थी लेकिन वो 2013 मॉडल थी। ये 2014 ई क्लास है। नई ई क्लास में इंटेलीजेंट ड्राइव फीचर है जो आपके ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को और आरामदायक बना देता है। नई ई क्लास 350 सीडीआई में 3 लीटर का वी6 इंजन है और 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स है।

नई ई क्लास सेफ्टी फीचर के लिहाज से अपने सेगमेंट में बेंचमार्क साबित होगी। क्योंकि इसमें एक्टिव लेन कीपिंग एसिस्ट, क्रॉस ट्रेफिक एसिस्ट एंड और  ब्लाइंट स्पॉट वॉर्निंग सिस्टम तो हैं ही साथ में पेडिस्टेरियन सेफ्टी फीचर भी दिये गये हैं। कंपनी का कहना है कि भारत में लग्जरी कार के लिए खूब मौके हैं। इसलिए वो अपनी हर लेटेस्ट मॉडल को यहां पर लॉन्च करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।