भारती इंफ्राटेल का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 2 फीसदी घटकर 462.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 24, 2014 पर 6:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 2 फीसदी घटकर 462.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 472.4 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में भारती इंफ्राटेल की आय 1.5 फीसदी बढ़कर 2,842.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में भारती इंफ्राटेल की आय 2,798.9 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती इंफ्राटेल का एबिटडा 1,153 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,179 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में भारती इंफ्राटेल का एबिटडा मार्जिन 41.3 फीसदी से बढ़कर 41.5 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।