वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 23.79 फीसदी बढ़कर 1554 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1255.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 23.79 फीसदी बढ़कर 1554 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1255.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल की आय 2.84 फीसदी बढ़कर 23671 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 23016 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 8050.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 8262 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 35 फीसदी से घटकर 34.9 फीसदी हो गया है।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में भारती एयरटेल का इंडिया एआरपीयू 198 रुपये पर बरकरार है। वहीं पहली तिमाही में भारती एयरटेल का अफ्रीकी एआरपीयू 4.30 डॉलर रहा है।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार की आय 2.87 फीसदी बढ़कर 13,798.7 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार की आय 13,413.5 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार की एबिटडा 5,174.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,021.3 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार की एबिटडा मार्जिन 38.57 फीसदी से बढ़कर 40.4 फीसदी हो गया है।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार की आय 0.90 फीसदी घटकर 6,159.6 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार की आय 6,215.3 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार का एबिटडा 1,290.1 करोड़ रुपये से घटकर 1,267.4 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार का एबिटडा मार्जिन 20.7 फीसदी से घटकर 20.3 फीसदी हो गया है। पहली तिमाही में भारती एयरटेल को अफ्रीका में की गई टॉवर बिक्री से एकमुश्त 1,431.4 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।