महीने-दर-महीने आधार पर मई में एमएंडएम की बिक्री 4.4 फीसदी बढ़ी है। अप्रैल के 36274 यूनिट के मुकाबले मई में कंपनी ने 37869 यूनिट बेचीं।

महीने-दर-महीने आधार पर मई में एमएंडएम की बिक्री 4.4 फीसदी बढ़ी है। अप्रैल के 36274 यूनिट के मुकाबले मई में कंपनी ने 37869 यूनिट बेचीं।
मई में एमएंडएम की घरेलू बिक्री 35499 यूनिट रही, जबकि कंपनी ने अप्रैल में 34107 वाहन बेचे थे। कंपनी के निर्यात 2167 यूनिट से बढ़कर 2370 यूनिट रहे।
मई में एमएंडएम की पैसेंजर व्हीकल्स बिक्री 18085 यूनिट रही, जबकि कंपनी ने अप्रैल में 18148 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे थे। कंपनी की 4-व्हीलर कमर्शियल बिक्री 11677 यूनिट से बढ़कर 12836 यूनिट रही। कंपनी की 3-व्हीलर बिक्री 3532 यूनिट से बढ़कर 3732 यूनिट रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।