मई में टाटा मोटर्स की बिक्री 5% बढ़ी

इस साल मई में टाटा मोटर्स ने कुल 39496 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल मई में टाटा मोटर्स ने 37538 गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Jun 01, 2015 पर 5:28 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मई महीने में टाटा मोटर्स में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर मई में टाटा मोटर्स की बिक्री 5 फीसदी बढ़ी है। इस साल मई में टाटा मोटर्स ने कुल 39496 गाड़ियां बेची हैं। साल 2014 के मई महीने में टाटा मोटर्स ने 37538 गाड़ियां बेची थी।

    टाटा मोटर्स के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सालाना आधार पर मई में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 3191 यूनिट से 47 फीसदी बढ़कर 4678 यूनिट रहा। मई में टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में 34818 गाड़ियां बेची हैं।

    सालाना आधार पर मई में टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 9230 यूनिट से 21 फीसदी बढ़कर 11138 यूनिट रही। सालाना आधार पर मई में टाटा मोटर्स की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 17 फीसदी बढ़कर 10788 यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।