मई महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में बढ़त देखने को मिली है। बजाज ऑटो की बिक्री में 6.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। मई में बजाज ऑटो ने कुल 3.51 लाख गाड़ियां बेची हैं। वहीं अप्रैल में बजाज ऑटो ने कुल 3.3 लाख गाड़ियां बेची थी। साल दर साल आधार पर मई में बजाज ऑटो की बिक्री 4 फीसदी बढ़ी है।
मई में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है। महीने दर महीने आधार पर मई में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.5 लाख यूनिट से बढ़कर 1.56 लाख यूनिट रहा। साल दर साल आधार पर मई में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 40 फीसदी बढ़ा है।
महीने दर महीने आधार पर मई में बजाज ऑटो के कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री 31,893 यूनिट से बढ़कर 38,416 यूनिट रही। साल दर साल आधार पर मई में बजाज ऑटो के कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री 11 फीसदी बढ़ी है।
महीने दर महीने आधार पर मई में बजाज ऑटो के मोटरसाइकिलों की बिक्री 2.99 लाख यूनिट से बढ़कर 3.13 लाख यूनिट रही। साल दर साल आधार पर मई में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री में 3 फीसदी की बढ़ोतरी दिखी है।
बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज का कहना है कि मई महीने में बाजार हिस्सेदारी 19 फीसदी के आसपास बनी हुई है। एक्सपोर्ट के बेहतर आंकड़ों से मार्जिन में बढ़त का अनुमान है। बॉक्सर की बिक्री 50,000 यूनिट प्रति महीने से बढ़कर 70,000 यूनिट प्रति महीने हो गई है। मोटरसाइकिलों की बिक्री में ज्यादा बढ़त का अनुमान नहीं है, लेकिन 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री में बढ़त दिखेगी।