Get App

मदरसन सुमी का मुनाफा 2.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 2.7 गुना बढ़कर 287 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2015 पर 12:52 PM
मदरसन सुमी का मुनाफा 2.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 2.7 गुना बढ़कर 287 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 104 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी की आय 14.7 फीसदी बढ़कर 9,197 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी की आय 8,017 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में मदरसन सुमी का एबिटडा 709 करोड़ रुपये से बढ़कर 895 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी की एबिटडा मार्जिन 8.8 फीसदी से बढ़कर 9.7 फीसदी रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली छमाही में मदरसन सुमी को 3.87 अरब यूरो के नए ऑर्डर मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें