मदरसन सूमी का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 25.2 फीसदी घटकर 104.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 10, 2014 पर 12:36 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 25.2 फीसदी घटकर 104.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 139.6 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर तिमाही में मदरसन सूमी को 124.3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मदरसन सूमी की आय 10.7 फीसदी बढ़कर 8016 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में मदरसन सूमी की आय 7243 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में मदरसन सूमी का एबिटडा 694.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 709 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में मदरसन सूमी का ऑपरेटिंग मार्जिन 9.6 फीसदी से घटकर 8.8 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।