Get App

मदरसन सूमी के मुनाफे में 54.5% की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 54.5 फीसदी बढ़कर 302.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2014 पर 12:28 PM
मदरसन सूमी के मुनाफे में 54.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 54.5 फीसदी बढ़कर 302.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 195.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में मदरसन सूमी की आय 25.9 फीसदी बढ़कर 8,406.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में मदरसन सूमी की आय 6,675.8 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में मदरसन सूमी का एबिटडा 575 करोड़ रुपये से बढ़कर 867 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में मदरसन सूमी का ऑपरेटिंग मार्जिन 8.6 फीसदी से बढ़कर 10.3 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें