मर्सिडीज बेंज इंडिया ने आज अपनी नई एंट्री लेवल सेडान कार सीएलए 200 लॉन्च कर दी है। इस कार का सीधा मुकाबला ऑडी की ए3 से होगा। मर्सिडीज की ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में लॉन्च की गई है। मर्सिडीज सीएलए 200 स्टाइल की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 31.5 लाख रुपये है। मर्सिडीज सीएलए 200 स्पोर्ट्स की डीजल वैरिएंट की कीमत 35.90 लाख रुपये और पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 35 लाख रुपये रखी गई है।