Get App

मर्सिडीज जीएलए 45एएमजी लॉन्च, कीमत 69.60 लाख

नॉर्मल जीएलए और जीएलए 45 एएमजी के लुक में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। लेकिन सबसे बड़ा अंतर इसके परफॉर्मेंस में है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2014 पर 9:38 AM
मर्सिडीज जीएलए 45एएमजी लॉन्च, कीमत 69.60 लाख

छोटी कार में स्पोर्ट्स कार की तरह पावर चाहने वालों के लिए खुशखबरी। मर्सिडीज ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी जीएलए का एएमजी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। और इसकी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत करीब 70 लाख रुपये है।

नॉर्मल जीएलए और जीएलए 45 एएमजी के लुक में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। लेकिन सबसे बड़ा अंतर इसके परफॉर्मेंस में है। क्योंकि जीएलए 45 एएमजी की पावर नॉर्मल के मु्‌काबले दोगुनी है। 2 लीटर का पेट्रोल इंजन होने के बावजूद भी 45 एएमजी वाली जीएलए में 355 बीएचपी पावर मिलता है। और ये इंजन 7 स्पीड गियर सिस्टम पर काम करती है। कंपनी का कहना है कि ये छोटी एसयूवी जरूर है लेकिन 100 किलोमीटर की रफ्तार ये 4.8 सेकेंड में छू लेती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें