मर्सिडीजः डीजल में आई सी-क्लास सेडान

लग्जरी कार सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए मर्सिडीज ने नई सी-क्लास का डीजल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Feb 11, 2015 पर 4:15 PM

लग्जरी कार सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए मर्सिडीज ने नई सी-क्लास का डीजल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। मर्सिडीज ने 2 वैरिएंट सी 220 सीडीआई स्टाइल और सी 220 सीडीआई एडवांटेज बाजार में उतार दी है। इसकी कीमत करीब 40 लाख से 43 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

पेट्रोल सी-क्लास और डीजल सी-क्लास के लुक और स्टाइल में कोई खास फर्क नहीं है। हां, इंजन जरूर अलग है। सी-क्लास के डीजल वेरिएंट में 2.2 लीटर का इंजन है जो 170बीएचपी पावर देता है। यही इंजन मर्सिडीज की ई-क्लास में भी होता है। सी-क्लास के डीजल वेरिएंट में टेलीमैटिक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस फीचर के सहारे आप इंफोटेनमेंट टच कंट्रोल को अपनी उंगलियों से कमांड दे सकते हैं। सी-क्लास का डीजल वेरिएंट के बाद मर्सिडीज अब ऑडी और बीएमडबल्यू जैसे दूसरे लग्जरी कार ब्रांड्स को बेहतर टक्कर दे पाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।