महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 21% बढ़ी

नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 23 फीसदी बढ़कर 39383 यूनिट रही है।

अपडेटेड Dec 01, 2015 पर 2:27 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी है। नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 41,590 गाड़ियां बेची हैं।

    सालाना आधार पर नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 23 फीसदी बढ़कर 39,383 यूनिट रही है। सालाना आधार पर नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कुल एक्सपोर्ट 1 फीसदी बढ़कर 2,207 यूनिट रहा है।

    सालाना आधार पर नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 36 फीसदी बढ़कर 19,662 यूनिट रही है। सालाना आधार पर नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 17 फीसदी बढ़कर 14,801 यूनिट रही है।

    महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सालाना आधार पर नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री 47 फीसदी बढ़कर 20,819 यूनिट रही है। सालाना आधार पर नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 42 फीसदी बढ़कर 21,717 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कुल एक्सपोर्ट 20 फीसदी घटकर 898 यूनिट रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।