अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 13.9 फीसदी बढ़ी है। इस साल अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 40591 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 35634 गाड़ियां बेची थी।
सालाना आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 32122 यूनिट्स से 15 फीसदी बढ़कर 36944 यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 3512 यूनिट्स से 4 फीसदी बढ़कर 3647 यूनिट्स रहा है।
सालाना आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री 11699 यूनिट्स से 16 फीसदी बढ़कर 13543 यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में कुल ट्रैक्टर बिक्री 10751 यूनिट्स से 15 फीसदी बढ़कर 12327 यूनिट्स रही है।