महिंद्रा ग्रुप की कंपनी मंहिद्रा डिफेंस देश की पहली हेलीकॉफ्टर बनाने वाली निजी कंपनी बनने की और कदम बढ़ा रही है। इसके लिए कंपनी अपने पुराने पार्टनर एयरबस के साथ रिश्ते बढ़ा रही है। एयरबस हेलीकॉप्टर और महिंद्रा डिफेंस अगले कुछ महीने में एक ज्वाइंट वेंचर बनाने वाली हैं जो सेना के लिए हेलिकॉप्टर निर्माण के लिए जारी होने वाले टेंडर्स में हिस्सा लेगा। डिफेंस क्षेत्र में महिंद्रा ग्रुप का ये पहला कदम नहीं है। महिंद्रा ग्रुप पहले से आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की जरूरतों को पूरा कर रहा है।