Get App

महिंद्रा लाइफस्पेस का मुनाफा 8.2 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में महिंद्रा लाइफस्पेस का मुनाफा 8.2 गुना बढ़कर 179.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2014 पर 2:59 PM
महिंद्रा लाइफस्पेस का मुनाफा 8.2 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में महिंद्रा लाइफस्पेस का मुनाफा 8.2 गुना बढ़कर 179.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में महिंद्रा लाइफस्पेस का मुनाफा 21.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में महिंद्रा लाइफस्पेस की आय 2.3 गुना बढ़कर 406.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में महिंद्रा लाइफस्पेस की आय 176 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में महिंद्रा लाइफस्पेस की अन्य आय 7 करोड़ रुपये से बढ़कर 30 करोड़ रुपये रही। अप्रैल-जून तिमाही में महिंद्रा लाइफस्पेस की आय में संपत्ति बेचकर हासिल हुई 252.6 करोड़ रुपये की रकम को भी शामिल किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें