Get App

माइंडट्री के मुनाफे में 14.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 14.32 फीसदी बढ़कर 158 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2015 पर 3:58 PM
माइंडट्री के मुनाफे में 14.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 14.32 फीसदी बढ़कर 158 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 138.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री की रुपये में आय 19 फीसदी बढ़कर 1169 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में माइंडट्री की रुपये में आय 982 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री की डॉलर में आय 16.3 फीसदी बढ़कर 18.03 करोड़ डॉलर हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में माइंडट्री की डॉलर में आय 15.49 करोड़ डॉलर रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री का एबिटडा 24.8 फीसदी बढ़कर 216.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री का एबिटडा 18.5 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में माइंडट्री का एबिटडा17.7 फीसदी रहा था।

दूसरी तिमाही में माइंडट्री का एट्रीशन रेट 17.1 फीसदी रहा है।  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें