वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 8.4 फीसदी घटकर 129 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 140.8 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 8.4 फीसदी घटकर 129 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 140.8 करोड़ रुपये रहा था।
वहीं वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में माइंडट्री की आय 0.7 फीसदी बढ़कर 918 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में माइंडट्री की आय 911.7 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में माइंडट्री की डॉलर आय 14.77 करोड़ डॉलर से मामूली बढ़कर 14.78 करोड़ डॉलर रही। चौथी तिमाही में माइंडट्री को 13 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है, जबकि तीसरी तिमाही में माइंडट्री को 7 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा हुआ था।
तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में माइंडट्री का एबिटडा 189 करोड़ रुपये से घटकर 179 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में माइंडट्री का एबिटडा मार्जिन 20.7 फीसदी से घटकर 19.5 फीसदी रहा। माइंडट्री के बोर्ड ने 10 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का प्रस्ताव दिया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।