माइक्रोमैक्स का नया फोन नाइट्रो लॉन्च

नाइट्रो में 13 मेगापिक्सेल का बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

अपडेटेड Sep 09, 2014 पर 9:42 AM

माइक्रोमैक्स ने कल एक नया मॉडल नाइट्रो लॉन्च किया है। नाइट्रो में 13 मेगापिक्सेल का बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही इस फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले और स्क्रैचप्रूफ लेदरशील्ड बैक भी दिया गया है। नाइट्रो में एक अनोखी खूबी है इसका एफबी फीचर, जिसकी मदद से एक साथ फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से फोटो खींचे जा सकते हैं।

इस हैंडसेट में स्मार्ट अलर्ट्स और कोलाज मेकिंग जैसे फीचर भी शामिल हैं। एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलने वाले इस फोन की कीमत 12,990 रुपये है। फिलहाल ये फोन सिर्फ स्नैपडील पर ही मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।