मारुति की नई एसयूवी, फरवरी में होगी लॉन्च!

मारुति ने अपनी जल्द आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी का नाम और स्केच जारी कर दिया है।

अपडेटेड Jan 08, 2016 पर 8:29 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कार बाजार में मारुति एक बार फिर से धमाका करने वाली है। मारुति ने अपनी जल्द आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी का नाम और स्केच जारी कर दिया है। इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी का नाम है विटारा ब्रेजा।

    सीएनबीसी-आवाज़ को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि मारुति, ब्रेजा को 3 फरवरी को दिल्ली ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी। यानी अफोर्डेबल प्राइस में आप एसयूवी का मजा ले सकेंगे। कार को आकर्षक बनाने के साथ कंपनी ने इसे मस्कूलर लुक दिया है। इस एसयूवी को कंपनी ने कई देशों विटारा के नाम से पेश भी कर दिया है। स्पेसिफिकेशन के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

    माना जा रहा है कि इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन होंगे। भारत का कार बाजार बहुत ही प्राइस सेंसेटिव है और ये बात मारुति से ज्यादा भला कौन समझता है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होगी। इसका सीधा मुकाबला फोर्ड इको स्पोर्ट और महिंद्रा टीयूवी3OO से होगा। कई क्रॉसओवर कारों को भी ये टक्कर देगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।