मारुति सुजुकी अपनी आने वाली कार बलेनो का प्री बुकिंग खोल दिया है। 11 हजार रुपये दे कर बलेनो की प्री बुकिंग करा सकते हैं। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एस-क्रास के बाद मारुति की तरफ से ये दूसरी कार है जो 26 अक्टुबर को लॉन्च होगी। बलेनो नाम जरूर पुराना है लेकिन इसे नये प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। और कंपनी का कहना है कि बलेनो को डेवलप करने के लिए करीब एक हजार 60 करोड़ रुपये निवेश किये गये हैं। बलेनो में दो इंजन ऑप्शन होगा, पहला 1.2 लीटर पेट्रोल और दूसरा 1.3 लीटर डीडीएसआई डीजल इंजन। पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी सीवीटी ऑटोमैटिक गियर का ऑप्शन दे रही है। बलेनो के 4 वेरिएंट होंगे, सिग्मा, डेल्टा, जेटा और ऑल्फा है। कंपनी इसे नेक्सा शोरूम से बेचेगी। और ह्युंदई आई 20 और होंडा जैज को कड़ी टक्कर दे सके इसके लिए कंपनी इसकी कीमत को काफी अट्रैक्टिव रखने वाली है।
