Get App

मारुति की पहली एलसीवी, सुपर कैरी लॉन्च

मारुति सुजुकी ने आज अपनी पहली एलसीवी सुपर कैरी अहमदाबाद में लॉन्च की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2016 पर 4:28 PM
मारुति की पहली एलसीवी, सुपर कैरी लॉन्च

मारुति सुजुकी ने आज अपनी पहली एलसीवी सुपर कैरी अहमदाबाद में लॉन्च की है। इस मौके पर मारुति सुजुकी के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर - सेल्स एंड मार्केटिंग, आर एस कलसी ने बताया कि कंपनी ने कार के लिए मौजूद टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए छोटे उद्यमियों और छोटे ट्रांसपोर्टरों को ध्यान में रख कर ये गाड़ी बनाई है। सवा तीन वर्ग मीटर के डेक, 32 हॉर्स पावर के डीजल इंजन और एक लीटर में 22 किलोमीटर के एवरेज के साथ ये गाड़ी अहमदाबाद में 4.03 लाख रुपये में मिल रही है। जल्द ही इसे कोलकाता, पंजाब और फिर पूरे देश में लॉन्च कर दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें