मारुति ने बाजार में उतारी डीजल सेलेरियो

मारुति सुजुकी ने अपनी छोटी कार सेलेरियो का डीजल वेरिएंट उतार दिया है।

अपडेटेड Jun 03, 2015 पर 4:18 PM

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने आज सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार लॉन्च कर दी है। मारुति ने अपनी छोटी कार सेलेरियो का डीजल वेरिएंट उतार दिया है। इसकी कीमत, दिल्ली में साढे़ चार लाख से सवा 7 लाख के बीच रखी गई है। डीजल सेलेरियो चार वेरिएंट में मिलेगी। मारुति का दावा है ये कार देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। टेस्ट कंडिशन में सेलेरियो डीजल 27.6 किलोमीटर का माइलेज देती है।

इसमें 800 सीसी का दो सिलेंडर वाला इंजन है जो 47बीएचपी पावर देता है। लुक और स्टाइल में पेट्रोल वेरिएंट और डीजल वेरिएंट में कोई फर्क नहीं है। लेकिन, सेलेरियो डीजल में ऑटोमैटिक ट्रांस्मिशन का ऑप्शन नहीं है जो की पेट्रोल वेरिएट में मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।