Get App

मारुति सुजुकी की गुजरात प्लांट पर सफाई

मारुति सुजुकी के मुताबिक गुजरात प्लांट में निवेश न की गई पूंजी से 10500 करोड़ रुपये की कमाई होगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2014 पर 8:46 AM
मारुति सुजुकी की गुजरात प्लांट पर सफाई

मारुति सुजुकी ने निवेशकों के सामने नए गुजरात प्लांट का एजेंडा पेश किया है। कंपनी ने कहा प्लांट में निवेश न की गई पूंजी से पहले 15 साल में कंपनी को 10500 करोड़ रुपये की कमाई होगी। कंपनी के मुताबिक गुजरात में उत्पादन क्षमता पर होने वाले खर्च की बचत होगी।

मारुति सुजुकी का कहना है कि सरप्लस कैश का इस्तेमाल कंपनी रिसर्च, सेल्स, मार्केटिंग और विदेश में कारोबार फैलाने पर करेगी। गुजरात प्लांट की पूरी फंडिंग सुजुकी द्वारा किए गए निवेश और डेप्रिसिएशन के जरिए होगी। गुजरात प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता 15 लाख यूनिट होगी और प्लांट में 18500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

मारुति सुजुकी के मुताबिक गुजरात प्लांट कंपनी को फैक्ट्री कॉस्ट पर उत्पाद बेचेगी। गुजरात प्लांट सौदे से कंपनी के टैक्स पर बड़ा असर नहीं होगा। 15 साल की अवधि के पहले करार टूटने पर मारुति सुजुरी गुजरात प्लांट को बुक वैल्यू पर खरीद सकती है।

गुजरात प्लांट को लेकर कई वक्त तक विवाद चल रहा था। गुजरात प्लांट के लिए मारुति और सुजुकी ने नई कंपनी बनाने का फैसला किया है। नई कंपनी का नाम सुजुकी मोटर्स गुजरात होगा। नई कंपनी में सुजुकी और मारुति दोनों की हिस्सेदारी होगी। मारुति 2017 से गुजरात प्लांट में उत्पादन शुरू करने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें