मार्क जकरबर्ग आएंगे भारत, पीएम से मुलाकात

फेसबुक की सीईओ शेरिल सैंडबर्ग के बाद अब इसके फाउंडर मार्क जकरबर्ग भारत आ रहे हैं।

अपडेटेड Oct 09, 2014 पर 10:49 AM

फेसबुक की सीईओ शेरिल सैंडबर्ग के बाद अब इसके फाउंडर मार्क जकरबर्ग भारत आ रहे हैं। आज से मार्क जकरबर्ग भारत दौरे पर होंगे। इस दौरान मार्क जकरबर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

दरअसल मार्क जकरबर्ग इंटरनेट समिट, इंटरनेट डॉट ओआरजी के एक समारोह में हिस्सा लेने आ रहे हैं। इंटरनेट डॉट ओआरजी का मकसद पूरी दुनिया में लोगों तक सस्ती इंटरनेट सेवा पहुंचाना है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में डिजिटल इंडिया मिशन में फेसबुक की भूमिका पर चर्चा हो सकती है। ये समिट कल तक दिल्ली में चलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।