मार्च महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में 12 फीसदी की जोरदार गिरावट देखने को मिली है। मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल (ट्रैक्टर को छोड़) 45212 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल मार्च महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 51636 गाड़ियां बेची थी।
हालांकि साल दर साल आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 3146 यूनिट से 28 फीसदी बढ़कर 4019 यूनिट रहा। लेकिन सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 48490 यूनिट से 15 फीसदी गिरकर 41193 यूनिट रही।
सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा की लाइट कमर्शियल व्हीकल और हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 1103 यूनिट से 2 फीसदी घटकर 1076 यूनिट रही। सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल बिक्री 17649 यूनिट से 19 फीसदी घटकर 14279 यूनिट रही।
सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 6305 यूनिट से 24 फीसदी घटकर 4808 यूनिट रही। सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 23433 यूनिट से 10 फीसदी घटकर 21030 यूनिट रही।