मुथूट फाइनेंस के मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा 17.7 फीसदी घटकर 181 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड May 26, 2014 पर 1:17 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा 17.7 फीसदी घटकर 181 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 220 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में मुथूट फाइनेंस की आय 18 फीसदी घटकर 1152.5 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 1406.2 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में मुथूट फाइनेंस की ब्याज आय 664 करोड़ रुपये से घटकर 586 करोड़ रुपये रही। हालांकि, कंपनी का टैक्स बोझ 127 करोड़ रुपये से घटकर 97.4 करोड़ रुपये रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।