मुश्किल में नेस्ले, उत्तराखंड में भी मैगी की जांच

उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी कंपनी के लोकप्रिय इंस्टेंट नूडल ब्रांड मैगी की जांच शुरु कर दी है।

अपडेटेड Jun 01, 2015 पर 10:02 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नेस्ले के लिए मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी कंपनी के लोकप्रिय इंस्टेंट नूडल ब्रांड मैगी की जांच शुरु कर दी है। उत्तराखंड सरकार ने कंपनी के पंतनगर प्लांट से मैगी के सेंपल इकठ्ठे किए हैं। और इन सेंपल को सरकारी लेब्स में जांच के लिए भेजे हैं।

    इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार मैगी में खतरनाक केमिकल लेड और एमएसजी पाए जाने के कारण केस दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मंत्रालय ने भी फूड एंड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इस मामले की जांच करने को कहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।