मेक इन इंडिया कार्यक्रम से जुड़ा एयरबस

मेक इन इंडिया कार्यक्रम को फ्रांस की एयरबस इंडस्ट्री का साथ मिल गया है।

अपडेटेड Apr 13, 2015 पर 10:00 AM

मेक इन इंडिया कार्यक्रम को फ्रांस की एयरबस इंडस्ट्री का साथ मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान एयरबस ग्रुप ने भारत में 2 अरब डॉलर के निवेश का एलान किया है। इसके तहत एयरबस इंडस्ट्री भारत में मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर और सेटेलाइट की मैन्युफैक्चरिंग में निवेश करेगी। इसके अलावा एयरबस ग्रुप भारत में इंजीनियरिंग क्षेत्र को और बढ़ावा देने का काम भी करेगा।

2014 में एयरबस ने भारत से 40 करोड़ डॉलर की खरीदारी की थी। जिसे एयरबस आगे और बढ़ाकर 2 अरब डॉलर करने की तैयारी में है। फिलहाल भारत में एयरबस ग्रुप के दो इंजीनियरिंग सेंटर है जिनमें एक सिविल एविएशन और दूसरा डिफेंस के रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।