जर्मन रिटेल कंपनी मेट्रो एजी जल्द ही भारत में नए मेगा स्टोर खोलने जा रही है। मेट्रो एजी भारत में 50 नए मेगा स्टोर खोलेगी। इसी सिलसिले में आज मेट्रो एजी के एशिया प्रमुख डेमियन वेलोरॉय ने आज फुड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद हरसिमरत कौर ने बताया की ये मेगा स्टोर अपने साथ 2100 करोड़ का निवेश लाएंगे। साथ ही ये विश्वास जताया कि इससे किसानों के लिए एक बड़ा बाजार का निर्माण होगा। हरसिमरत कौर ने बताया कि केंद्र सरकार हमेशा से किसानों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश करते है।