टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 मैच में 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज भी 2-0 से जीत ली। मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने वनडे सीरीज में मिली 1-4 से हार का बदला भी ले लिया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़े।