मैगी विवाद सुलझाने के लिए नेस्ले पहुंची कोर्ट

मैगी विवाद में आज उस समय नया मोड़ आया जब नेस्ले इंडिया एफएसएसएआई के आदेश के खिलाफ बंबई हाइकोर्ट पहुंच गई।

अपडेटेड Jun 11, 2015 पर 4:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मैगी विवाद में आज उस समय नया मोड़ आया जब नेस्ले इंडिया एफएसएसएआई के आदेश के खिलाफ बंबई हाइकोर्ट पहुंच गई। नेस्ले ने ब्रांड की गुणवत्ता को लेकर जारी किए गए आदेश के खिलाफ न्यायिक समीक्षा की अपील की है। नेस्ले की अर्जी पर बंबई हाईकोर्ट में कल सुनवाई होगी।

    नेस्ले ने कहा है कि वह विवाद को सुलझाने के लिए हाइकोर्ट गई है। इसके साथ ही कंपनी ने फूड सेफ्टी एक्ट की व्याख्या का भी मुद्दा उठाया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।