मैरिको के मुनाफे में 18.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 18.1 फीसदी बढ़कर 160 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 03, 2015 पर 2:49 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 18.1 फीसदी बढ़कर 160 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 135 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मैरिको की आय 21 फीसदी बढ़कर 1452 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में मैरिको की आय 1201 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मैरिको का एबिटडा 202 करोड़ रुपये से बढ़कर 237 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में मैरिको का ऑपरेटिंग मार्जिन 16.8 फीसदी से घटकर 16.3 फीसदी रहा। मैरिको के मुताबिक तीसरी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 5 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।