मोटोरोला का सबसे सस्ता फोन मोटो ई

मोटोरोला ने मोटो ई के नाम से 7000 रुपये में शानदार फीचर्स का स्मार्टफोन बाजार में उतारा।

अपडेटेड May 14, 2014 पर 8:55 AM

सस्ते स्मार्टफोन के बाजार में जंग तेज हो गई है। कल मोटोरोला ने मोटो ई के नाम से मात्र 7000 रुपये में शानदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर किटकैट पर चलेगा। मोटो ई की 4.3 इंच की स्क्रीन है और 3जी, वाईफाई, ब्लुटूथ जैसे फीचर्स भी दिए हुए हैं। कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगा पिक्सेल का कैमरा दिया गया है, और 4 जीबी की इनबिल्ट मेमोरी स्पेस भी दी गई है।

जाहिर है सस्ते स्मार्टफोन के बाजार में पकड़ बनाए हुए कार्बन, माइक्रोमैक्स को मोटो ई से कड़ी टक्कर मिलेगी। लेकिन हां ये फोन फिलहाल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर ही मिल रहा है।

मोटो ई की कीमत 6,999 रुपये है और इसमें डुअल सिम कार्ड स्लॉट है। फोन में स्क्रैच और वॉटर प्रूफ स्क्रीन दी गई है और 1.2 गीजाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। 1 जीबी रैम के साथ आ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।