जेएसडब्ल्यू एनर्जी मोनेट पावर में हिस्सा खरीद सकती है। मोनेट इस्पात ने मोनेट पावर में हिस्सा बेचने के लिए जेएसडब्ल्यू एनर्जी से करार किया है। इस करार के तहत जेएसडब्ल्यू एनर्जी कंपनी में मेजोरिटी हिस्सेदारी खरीदेगी। जेएसडब्ल्यू एनर्जी का कहना है कि उसने सौदे के लिए जांच परख की प्रक्रिया यानी ड्यू डिलिजेंस शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि मोनेट पावर में 87 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए जेएसडब्ल्यू एनर्जी 3500 करोड़ रुपये में सौदा कर सकती है।
