Get App

यस बैंक की बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील

यस बैंक ने बॉम्बे हाई कोर्ट के 17 जून के फैसले को चुनौती देने के लिए डिवीजन बेंच में अपील की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2015 पर 9:41 AM
यस बैंक की बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील

यस बैंक ने बॉम्बे हाई कोर्ट के 17 जून के फैसले को चुनौती देने के लिए डिवीजन बेंच में अपील की है। हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने फैसला दिया था कि यस बैंक के को-प्रोमोटर और मौजूदा एमडी राणा कपूर के साथ दूसरे को-प्रोमोटर स्वर्गीय अशोक कपूर की पत्नी मधु कपूर को भी बैंक बोर्ड में डायरेक्टर नियुक्त करने का अधिकार है। डिवीजन बेंच में इस मामले की सुनवाई 4 अगस्त को होगी। बैंक बोर्ड में डायरेक्टर नियुक्त करने के मुद्दे को लेकर राणा कपूर और मधु कपूर में काफी दिनों से कानूनी विवाद चल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें