यस बैंकः मुनाफा 30% बढ़ने का अनुमान

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक यस बैंक के मुनाफे और ब्याज आय में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।

अपडेटेड Apr 22, 2015 पर 8:37 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर यस बैंक के चौथी तिमाही के नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक यस बैंक के मुनाफे और ब्याज आय में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 30 फीसदी बढ़कर 560 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 430 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 35 फीसदी बढ़कर 971 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 720 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।